महिला से अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पहले से ही कई मामलों में था शामिल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रायगढ़ – चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की छेड़खानी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अरविंद गुप्ता (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने कल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अगस्त 2024 को दोपहर में तालाब में नहाने गई थी, जब अरविंद गुप्ता ने उसे गलत इरादे से पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने और विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

महिला ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले भी अरविंद गुप्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और अश्लील बातें की थीं। जब यह बात उसने अपने परिवार को बताई, तो अरविंद ने शराब के नशे में अपनी गलती मानकर माफी मांगी थी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और पीड़िता का बयान दर्ज कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। मेडिकल परीक्षण में पीड़िता को मामूली चोटें पाई गईं।

अरविंद गुप्ता पर पहले भी छेड़छाड़ और प्रतिबंधक कार्रवाई के मामले दर्ज हैं। इस बार चक्रधरनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले के त्वरित समाधान में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर, महिला प्रधान आरक्षक समुंद निराला और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

रायगढ़ एक्सप्रेस के माध्यम से, मैं हमेशा अपने पाठकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हूँ। मेरा उद्देश्य आपके विश्वास को बनाए रखना और आपको हमेशा ताजगी भरी खबरों से अवगत कराना है।

Sharing Is Caring: